फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली न आने से दो घंटा बाधित रहे एक्सरे व अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। इससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। डेढ़ घंटे मरीजों के एक्सरे व अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। हालांकि बाद में जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल में सोलर पैनल में मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते शटडाउन लिया गया। इस दौरान एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचें बाधित हो गईं। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। डेढ़ घंटे बाद 11:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
हालांकि जनरेटर की व्यवस्था होने से जनरल वार्ड, ओटी, ओपीडी व अन्य जगह परेशानी नहीं हुई। सीएमएस डॉ.आरए मिर्जा ने बताया कि पैनल लगाने का काम किया जा रहा है। इससे कुछ देर आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि इर्न्वटर व जनरेटर की व्यवस्था होने से मरीजों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें