फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास सामने से आ रहे लोडर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों में एक की मौत हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


हरदोई के थाना मल्लावां के गांव शिवालापुरवा निवासी सुरेश कुमार (32) चचेरे भाई अखिलेश कुमार (25) के साथ बुधवार रात बाइक से बांगरमऊ के जमुनियाबंगर में बरात में शामिल होने जा रहे थे। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बांगरमऊ कोतवाली के देवखरी गांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय सुरेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।



बाद में मल्लावां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। युवक खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मौत से पत्नी लक्ष्मी और तीन बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में दो चचेरे भाई घायल हुए थे। परिजन शव लेकर चले गए थे। मल्लावां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लोडर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें