फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर के गेट में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दुंदपुर गांव में रविवार को लोहे का गेट बंद करते समय उसमें आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी रजाना (56) पत्नी रामशंकर लोध घर में लगा लोहे का दरवाजा बंद कर रही थी। गेट से छूकर निकला बिजली का तार कटा होने से उसमें आ रहे करंट की चपेट में आने से रजाना की मौत हो गई। घटना के समय पति खेत में थे, पड़ोसियों की सूचना पर पति घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें