फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट साफ किए बिना ही तालाब में भर दिया पानी

विज्ञापन
बीडीओ के निर्देश पर तालाब से निकाला जाता पानी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। विकास खंड के गांव बारा हरदो में अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार में लापरवाही बरती गई। सिल्ट की सफाई किए बिना ही रातोंरात पानी भर दिया गया। जब बीडीओ ने निरीक्षण किया तो गंदगी देखकर तकनीकी सहायक को फटकार लगा तालाब से पानी निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारा हरदो गांव में 9.22 लाख से बाबा तालाब का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायत करा रही है।
तालाब की सिल्ट साफ किए बिना रविवार को उसमें पानी भर दिया गया। सोमवार को बीडीओ दिनेश कुमार यादव जब तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे तो गंदगी देखकर ग्राम प्रधान शांति देवी को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही तकनीकी सहायक विष्णु को पानी को निकालने का निर्देश दिया। जिसके बाद तालाब में पंपिंग सेट चलाकर पानी बाहर निकाला गया।

तालाब में भराया गया पानी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें