फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले शिकवे दूर कर गले मिले

Sun, 26 Feb 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मालूम हो कि शुक्रवार को शिवशोभा यात्रा में शामिल होने जा रहे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं और ईदगाह कालोनी के कुछ युवकों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया था। घटना में डीजे साउंड लेकर जा रहे लोडर समेत करीब दर्जन भर बाइक भी तोड़ी गई थीं। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली में घंटो हंगामा किया था।  दोनों पक्षों की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को सीओ सिटी ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठाकर मामला शांत कराने की कोशिश शुरू की तो कुछ लोगों ने कानपुर के शहर काजी आलम रजा नूरी की मौजूदगी में वार्ता करने पर सहमत हुए। दोपहर को कानपुर शहर काजी को बुलाया गया। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। दोनों पक्षों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रखने की बात कही और एक दूसरे के गले मिलकर दूरियां मिटाईं। विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व शिवशोभा यात्रा संयोजक राजकुमार निगम ने कहा कि उन्नाव के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। ईद में एक दूसरे के गले मिलते हैं तो दीवाली में साथ बैठकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। इस मौके पर एसपी नेहा पांडेय का रुख भी काफी सख्त रहा। उन्होंने कहा कि उन्नाव जिला धार्मिक एकता के लिए जाना जाता है। अगर युवक कुछ गड़बड़ करते हैं तो बड़ों की जिम्मेदारी है कि उन्हें समझाएं।
विज्ञापन


शांति समझौते की बैठक में गवाह बन ये लोग
बैठक में एएसपी आरएस गौतम, सिओ सिटी ह्रदेश कुमार, नासिर खां, अजीत पाल सिंह, जीएस भदौरिया, हाजी भूरे खां, विमल द्विवेदी, विवेक तिवारी, आजाद, सलमान, शहीद, अयाज फारुखी, एजाज कैफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें