भारतीय स्टेट बैंक की शाखा कसबे के पशु चिकित्सालय के सामने है। शुक्रवार दोपहर बैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक में लगे शटर से धुआं नकलता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। सूचना बैंक मैनेजर को दी गई। बैंक मैनेजर ने गार्ड को मौके पर भेजा। पुलिस व अग्निशमन विभाग के पहुंचने के बाद गार्ड की मौजूदगी मेें शटर का ताला कटवाया गया। फायर ब्रिगेड के सिपाही बैंक के अंदर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर निधी कनौजिया ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। केबिन जलने के साथ ही कुछ कागजात जले हैं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। नुकसान के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।