फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। सफीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पावा में छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने मवेशियों को खदेड़कर पावा चौराहे पर एकत्र कर दिया। चकलवंशी-परियर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। मवेशियों को पास के ही प्राथमिक स्कूल में बंद कराया। करीब एक घंटे तक जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी फसलें नष्ट कर रहे हैं। इसके कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। परेशान किसान मवेशियों को लेकर चकलवंशी-परियर मार्ग पर पावा चौराहे पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश दीक्षित से वार्ता के बाद ग्राम प्रधान रामरतन ने मवेशियों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें