फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान के लिए 400 किराएदारों का सत्यापन

Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की तलाश में दही क्षेत्र के अलग-अलग गांव व मोहल्ले में किराए के घर में रहकर फैक्टरियों में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों का सत्यापन चल रहा है। पुलिस अब तक 400 किराएदारों का सत्यापन कर जहां के रहने वाले हैं वहां के थाने से उनकी रिपोर्ट मांगी है। अब तक 60 लोगों की रिपोर्ट में फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला है। 340 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। उनके आने के बाद ही संदिग्धों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में दो औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 50,000 श्रमिक काम करते हैं। इसके अलावा कच्चे माल की आपूर्ति, लोडिंग-अनलोडिंग आदि से रोजगार की ज्यादा संभावनाएं होने से दही चौकी और बंथर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी श्रमिक किराये पर रह रहे हैं। किराये पर कमरा देने से पहले भवन स्वामी आधार कार्ड तो लेते हैं, लेकिन यह कार्ड असली है या नकली इसकी पहचान नहीं हो पाती। उधर गंगाघाट और बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों छह बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद एसपी दीपक भूकर ने फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिक जहां किराए पर रह रहे हैं वहां और जिस जगह के रहने वाले हैं वहां से सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत दही थानाक्षेत्र में अब तक 400 किराएदारों का पुलिस ने सत्यापन किया है। उनकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद उनके मूल निवास स्थान के थाने में भेजी गई है।
दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि जिन किराएदारों का सत्यापन किया गया है वह शिवनगर मोहल्ले के साथ गजौली, गढ़ी, तुर्कमान नगर आवास-विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनकी रिपोर्ट संबंधित थानों में भेज दी गई है। वहां से अभी सिर्फ 60 की रिपोर्ट आई है। वह सही पते पर रहने वाले मिले हैं। शेष 340 किराएदारों के सत्यापन की रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन

एसओ अचलगंज राजेश पाठक ने बताया कि बंथर औद्योगिक क्षेत्र में 30 श्रमिक जम्मू काश्मीर की तरफ के रहने वाले थे, सत्यापन में उनका पता सही मिला था। बांग्लादेशी और रोहिंग्या नहीं मिले हैं।

पूर्व की घटनाओं पर एक नजर

22 मई 2025- गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला शक्ति नगर में फर्जी पहचान पत्र बनाकर रह रहे दंपती सहित चार रोहिंग्या गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
25 फरवरी 2025-रियाल देने का झांसा देकर धोखधड़ी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सदर कोतवाली के गदनखेड़ा में रह रहे दो महिलाओं सहित पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा।
जुलाई 2023 में यूपी एटीएस ने बिहार प्रांत के स्लाटर हाउस से रिजवान खान नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि वर्ष 2023 में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के स्लाटर हाउस में काम करने की बात बताई थी।
मार्च 2021 में एटीएस ने मोहल्ला अनवार नगर से मानव तस्करी में लिप्त रोहिंग्या शाहिद को गिरफ्तार किया था। उसने 2010 में अलीगढ़ से अपना वोटर आईडी कार्ड भी बनवाया था।
-मार्च 2017 को लखनऊ में एटीएस के एनकाउंटर में मारा गया आतंकी सैफुल्ला साथियों के साथ स्टेशन रोड व किला स्थित मस्जिद में जायरीन बनकर महीनों रुका था।

- 2008 में जौनपुर में विस्फोट की घटना में शामिल नूर आलम ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद फैक्ट्री के पीछे विस्फोटक छिपाकर रखा था। उन्नाव स्पेशल कोर्ट ने नूर आलम उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें