फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टक्कर मारकर युवक का सिर कुचलते निकला वाहन, मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस।  - फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास शनिवार सुबह नौ बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को मृत देख साथी भाग निकला। उधर टक्कर लगने के बाद उसका चालक भी वाहन लेकर चला गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव ताजूखेड़ा निवासी मितान (45) खेती कर परिवार पालते थे। शनिवार सुबह बेटे के लिए नई साइकिल खरीदने गांव के ही साइकिल मिस्त्री रवि के साथ बाइक से बांगरमऊ गए थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। तभी वाहन के पहिए से मितान का सिर कुचल गया और उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि साथ रहा रवि बाल-बाल बच गया। वह मदद करने के बजाए वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव हटवाकर पहचान कराई। जो बच्चे पिता के साइकिल लाने की राह देख रहे थे उनकी मौत की सूचना घर पहुंचते ही बिलख पड़े। पति की मौत से पत्नी उर्मिला, मां कृष्णा देवी, बेटियां मुस्कान, खुशी, बेटे अभिषेक और आयुष बेहाल है।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें