फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस प्रापर्टी डीलर और 31 भवन स्वामी यूएसडीए के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग करने और बिना नक्शा भवन बनवाने वालों पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) की नजरें टेढ़ी है। प्राधिकरण ने 10 प्रापर्टी डीलर और 31 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी थी लेकिन नक्शा और लेआउट की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। सभी को 25 मई तक मोहलत दी गई है। इसके बाद भवन ध्वस्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर यूएसडीए से बिना नक्शा पास कराए बेफिक्र होकर भूखंड बेच रहे हैं। इस पर यूएसडीए के अधिकारियों ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। जिन 31 भवन स्वामियों को चिह्नित किया गया है, उनमें सभी ने मनमाफिक डिजाइन कर निर्माण कराया है। किसी ने छत के आगे के हिस्से में भी स्लैब डाली है तो किसी ने भूतल में निर्माण करा रखा है। वहीं 10 प्रापर्टी डीलरों ने बिना किसी स्वीकृति के प्लाटिंग करा दी और उसका नक्शा भी नहीं बनवाया। इन सभी को एक जुलाई 2021 से लेकर सात जनवरी 2022 तक कई नोटिस दी गईं हैं। जिनका अभी तक जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

ये हैं कार्रवाई के दायरे में
राजेश राजपूत, सोनू गुप्ता, देशराज, शैलेष, पुलकित, शरद, सुनील चौरसिया, मो. नफीस, रवि प्रताप सिंह, निकेतन डेवलपर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें