उन्नाव के हसनगंज कोतवाली व औरास थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले। परिजन शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने जांच कर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह सर्वेश (19) पुत्र बिहारी का शव घर से 300 मीटर दूर अच्छेलाल के बाग में लटकता मिला। शव देख ग्रामीणों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था।
वहीं दूसरी घटना में औरास थानाक्षेत्र के लोधाटीकुर गांव निवासी 38 वर्षीय रजनीश सिंह का शव घर के पास ही एक पेड़ में रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात पुलिस से कही है पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।