महिला ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव निवासी एक महिला ने रायबरेली में तैनात एक सिपाही पर प्रेम विवाह के बाद जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच शुरु कर दी है।
रायबरेली में जीआरपी में तैनात एक सिपाही ने उन्नाव के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में रहने वाली महिला के साथ प्रेम विवाह किया था। महिला के गर्भवती होने पर सिपाही ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद सिपाही ने दूरियां बनाई तो महिला ने एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया है।