फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए चाहिए थे रुपये तो रची खुद के अपहरण की कहानी, फोन कर मांगी फिरौती

Wed, 06 Oct 2021 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

16 वर्षीय किशोर गलत संगत में पड़ गया। शौक पूरे करने व दोस्तों के साथ बड़ी पार्टियां करने के लिए उसने खुद के अपरण की कहानी रच डाली। सोमवार की शाम पांच बजे वह घर से निकल गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में दोस्तों के साथ बड़ी पार्टियां करने और अन्य शौक पूरे करने के लिए 16 वर्षीय किशोर ने खुद के ही अपहरण की कहानी रचकर घरवालों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पिता ने पुलिस की मदद ली तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोर पुलिस के हाथ लग गया। किशोर द्वारा सच बताए जाने पर परिजन सन्न रह गए। 
विज्ञापन


खजुरिहा बाग कल्याणी देवी निवासी 16 वर्षीय किशोर गलत संगत में पड़ गया। शौक पूरे करने व दोस्तों के साथ बड़ी पार्टियां करने के लिए उसने खुद के अपरण की कहानी रच डाली। सोमवार की शाम पांच बजे वह घर से निकल गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

देर रात किशोर ने अपनी बहन के मोबाइल पर कुछ लोगाें द्वारा अपहरण कर लेने व एक लाख रुपये की मांग की। रात में ही पिता ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशोर के अपहरण की बात सुन पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सर्विलांस की मदद से किशोर के मोबाइल की लोकेशन की जांच की गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक शहर में अलग-अलग जगहों पर उसकी लोकेशन मिली। दोपहर 3 बजे फिर से किशोर ने मैसेज कर पिता को हरदोई पुल के नीचे रुपये लाने का मैसेज किया। पिता के साथ पहुंची पुलिस ने किशोर को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास किसी के न मिलने पर किशोर से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि नाबालिग होने और परिजनों के अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की गई। उसे हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें