फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे चल रहे डंपर में पीछे से भिड़ा ट्रक,क्लीनर की मौत

विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना के पावर हाउस के पास आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक उसमें भिड़ गया। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के रायपुर सेफनी निवासी ट्रक चालक जुनैद अली (20) क्लीनर रेहान मोहम्मद (21) के साथ फिरोजाबाद से कांच की बोतल लादकर गुवाहाटी जा रहा था।
गुरुवार की सुबह कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना के पावर हाउस के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से ट्रक भिड़ गया। हादसे में क्लीनर रेहान की मौत हो गई, जबकि चालक जुनैद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। रेहान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन है। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें