फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, महिला को तमंचा लगाकर लूटा था मोबाइल

Thu, 02 Dec 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में बुधवार को महिला को तमंचा लगाकर मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस के रोकने पर लुटेरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों लुटेरे बाइक से भागने की कोशिश में गिर गए। पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।
विज्ञापन


तीनों के पास से महिला का लूटा मोबाइल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सभी आरोपियों पर पहले भी लूट समेत कई मुकदमे दर्ज है। खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम दिया गया है। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि असोहा के चंदनखेड़ा (सिकरी) निवासी चंदा पत्नी सुमति बुधवार को मनरेगा में मजदूरी करने साइकिल से जा रही थी।

पहाड़पुर मोड़ से पहले अजयपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे रोका और तमंचा लगा मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा लुटेरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसओ रामआसरे चौधरी ने असरेंदा तिराहा पर तीनों आरोपियों की घेराबंदी की।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम असोहा के गोकुलपुर गांव निवासी अंकुश, लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बेढौना गांव निवासी विनय व यहीं के करीमाबाद निवासी सूरज बताया। अंकुश पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।  विनय पर भी चार व सूरज पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें