परिचय-कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोलरूम के बंद पड़े फोन।
फोटो-18
परिचय- सेंट्रल बैंक में लगी सर्वर न आने की सूचना और इंतजार करते ग्राहक।
-
केबल कटने से कोविड कंट्रोल रूम 24 घंटे ठप
सब-
कई बैंकों सहित एलआईसी की सेवाएं प्रभावित, 1000 फोन बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बीएसएनएल के केबल कटने से कोविड कंट्रोल रूम सहित कलक्ट्रेट स्थित विभागों के 17 फोन 24 घंटे बंद रहे। इससे कोविड संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कतें आईं। वहीं बैकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित 1000 कनेक्शन बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में कलक्ट्रेट, मोतीनगर, आवास विकास कालोनी के पास, पीतांबर नगर सहित पांच स्थानों पर बीएसएनएल की 400 मीटर केबल चोर काट ले गए। इससे कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोलरूम के 7 फोन नंबर सहित कलक्ट्रेट स्थित विभागों 17 फोन बुधवार से गुरुवार तक 24 घंटे बंद रहे। फाल्ट खोजने और मरम्मत में जुटे तकनीकी कर्मचारियों के अनुसार कुछ फोन चालू कर दिए गए हैं, जो बचे हैं उन्हे चालू किया जा रहा है। पीतांबर नगर स्थित सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा, आवास विकास कालोनी स्थित एलआईसी सहित कई बैंकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के फोन और ब्राडबैंड सेवा ठप रही। सर्वर न आने से सेंट्रल बैंक की सेवाएं ठप रहीं। बैंक प्रबंधक शरद कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई। हर बार लाइनमैन भेजकर मरम्मत कराने की बात कही गई, लेकिन कोई नहीं आया। वह बीएसएनएल के सिविल लाइंस कार्यालय भी गए लेकिन कोई नहीं मिला। इधर ग्राहकों ने बैंक में कई बार शोर शराबा भी किया। अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी कामकाज प्रभावित है।
--
जिम्मेदार बोलो
कोविड कंट्रोलरूम प्रभारी/सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने बताया कि केबल कटने से कंट्रोलरूम के कुछ फोन बंद हो गए हैं। बीएसएनएल के जेई मनमोहन ने बताया कि कोई टेलीफोन केबल चोरी कर रहा है। मरम्मत करने के बाद समस्या से निपटने के लिए जल्द ही भूमिगत केबल डलवाई जाएगी।
--