फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिले मवेशियों के कंकाल

विज्ञापन
मालिहमऊ गोशाला के पास बाग में जांच करते सीडीओ दिव्यांशु पटेल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मियागंज विकासखंड की मलिहामऊ गोशाला के निरीक्षण के दौरान कई मवेशी बीमार मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसी दौरान सूचना पर पास ही स्थित बाग पहुंचे तो वहां कई गोवंशों के अंग, अवशेष व कंकाल मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव और उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। कनिगांव गोशाला का तीन साल भी पूर्ण न होने पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सीडीओ दिव्यांशु पटेल अचानक मियागंज की मलिहमऊ गोशाला पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान यहां पर कई मवेशी बीमार मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत उपचार कराने को कहा। इसके बाद अचानक पास में ही स्थित एक बाग में पहुंच गए। वहां कई गोवंशों के अंग अवशेष और कंकाल देख मलिहमऊ ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और उप पशु चिकित्सा अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम की भेजी है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को गोशाला में हरा चारा नहीं मिला। स्टोर रूम के बाहर पॉलिथीन में रोपण को आए पौधे रखे मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि पौधे यहीं फेंक दिए गए थे। सीडीओ ने इसकी भी जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद वह कनिगांव में अधूरी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से अधूरी पड़ी है। प्रधान द्वारा पैसा निकाल लिया गया है। इसपर सीडीओ ने जांच और कार्रवाई करने की बात कही। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में काफी गड़बड़ी मिली है। मलिहमऊ में प्रधान, सचिव और उप पशु चिकित्सा अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अन्य पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें