फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विपरीत लगाए गए मोबाइल टावर अवैध घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में फुटपाथ और डिवाइडर पर लगाए गए मोबाइल टावरों को एसडीएम ने अवैध घोषित कर दिया है। भ्रामक तरीके से अनुमति ली गई और तय स्थान के बजाए अपनी सुुविधा के अनुसार मनचाहे स्थान पर लगा गया है। एसडीएम ने टावर लगाने वाले फर्म को नोटिस जारी कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ की मे. समिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड रोहतास केएस टाइडेंट बिल्डिंग, 10 राणाप्रताप मार्ग ने नगर पालिका से जुलाई 2021 में शहर में हिरन नगर में ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास और सिविल लाइंस मध्य में जेल के पास के अलावा उन्नाव-शुक्लागंज-कानपुर मार्ग के पास कुछ स्थानों पर फोर-जी ग्राउंड वेस्ट मास्ट स्थापित करने की अनुमति ली थी। लेकिन फर्म ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर आदर्शनगर, शेखपुर, शहर में जेल रोड और हिरन नगर सहित अन्य स्थानों पर फुटपाथों और सड़क के बीचोबीच डिवाइडर पर मोबाइल टावर और जनरेटर लगा दिए हैं। करीब 40 फीट ऊंचे, भारी भरकम टावर आंधी-तूफान से गिरने या वाहन के टकराने से गिरे तो बहु आवागमन वाले इन स्थानों पर बड़ा हादसा हो सकता है।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम सदर/कार्यवाहक नगर पालिका ईओ सत्यप्रिय सिंह ने जलकल अवर अभियंता से जांच कराई। पाया गया कि फर्म ने पूर्व निर्धारित स्थलों को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करके पूरा फुटपाथ घेरकर स्थापित किए गए हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका है। एसपी आवास के पास फुटपाथ पर लगे मोबाइल टावर से सुरक्षा को खतरा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने पूर्व में दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया है। एसडीएम ने तत्काल काम बंद करने और सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी आवास की दीवार से सटाकर लगाया
मोबाइल टावर लगाने वाली एजेंसी ने मनमानी की इंतहा कर दी। जेल रोड पर टावर लगाने की जगह लेकर उसे 200 मीटर दूर एसपी आवास के पास लगा दिया। इसपर एसपी अविनाश पांडेय ने भी आपत्ति जताई थी।
शुक्लागंज मार्ग पर भी की गई मनमानी
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर भी डिवाइडर पर लगाए गए टावरों की अनुमति भी दूसरे स्थानों पर लगाने की ली गई है। सूत्रों के अनुसार कागजों पर सुरक्षित स्थान पर लगाने की अनुमति लेने के बाद फर्म ने मनमाने तरीके से सड़क के बीच डिवाइडर पर टावर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें