फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में मोबाइल चोर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले कांशीराम कालोनी निवासी सौरभ कश्यप को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सौरभ कश्यप ट्रेनों व स्टेशन के परिसर में यात्रियों के मोबाइल चोरी करता है। जीआरपी एसओ ने तीन दिन पहले तीन चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरों ने सौरभ समेत तीन अन्य साथियों के नाम बताए थे। तभी से जीआरपी तलाश कर रही थी। सोमवार को कचहरी ओवर ब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि युवक घर में न रहकर मोहल्ला भूरी देवी हनुमान मंदिर के पास रहता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अभी एक चोर और फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें