फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। शारदा नहर हरदोई ब्रांच माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कलां गांव के पास पुलिया में एक अधेड़ का शव मिला। सोशल मीडिया के जरिए भाई ने शव की पहचान की। पुलिस को बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित भाई ने बीमारी ठीक न होने से आहत होकर नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर घमौली निवासी राजकुमार (53) का शव नहर में बहता हुआ मिला। माखी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शारदा नहर हरदोई ब्रांच कोरारी कला गांव के पास पुल में एक युवक का शव मिलने की ग्रामीणों ने सूचना दी। शव को बाहर निकाल कर पहचान कराई। भाई देशराज ने शव की पहचान राजकुमार के रूप में की।
भाई ने बताया कि राजकुमार को गले का कैंसर था उसका राममनोहर लोहिया में इलाज चल रहा था। कैंसर के दर्द से पीड़ित भाई ने कई बार आत्महत्या की कोशिश की। 4 नवंबर को वह घर से लापता हो गया था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी मिली कि नहर में शव बह रहा था। जिसकी सूचना पर शव की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें