पाटन(उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र में सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर कंबाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मशीन को छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
थानाक्षेत्र के भदेवरा गांव के पास गेहूं की फसल काट कर जा रही कंबाइन मशीन ने बाइक सवार भगवगादास खेड़ा निवासी किसान श्रवन कुमार पासवान (22) को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गहरी चोट आने से श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मशीन को वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लिया है।