फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोगों की पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संक्रमण की चपेट में आए होम क्वारंटीन घरों से बाहर निकलकर संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अब पुलिस उनकी निगरानी करेगी। एसपी ने जिले के सभी चौकी व बीट प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। होमक्वारंटीन घरों से बाहर न निकल सकें, इसके लिए पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए हैं। कोविड गाडडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन व क्वारंटीन में रहने वालों की रोजाना रिपोर्टिंग होगी। खासतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनाना, सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा व पान मसाला खाने से रोकना, भीड़ नियंत्रण, मेल मिलाप रोकना, रात्रि कर्फ्यू का पालन करवाना पुलिस के लिए अहम है। इसके अलावा उन लोगों पर भी पुलिस नजर रखेगी जो होम क्वारंटीन होने के बाद घरों से बाहर निकलकर अन्य लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं। शहर के शांतिनगर में एक परिवार के पॉजिटिव होने और होम क्वारंटीन होने के बाद भी बाजार में देखे जाने की सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस को ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश डीएम रवींद्र कुमार ने जारी किए हैं।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने वायरलेस के जरिए सभी थानों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रशासन पुलिस को होम आइसोलेशन में रखे व्यक्तियों व परिवार की रोजाना डिटेल उपलब्ध कराएगा। पुलिस इसी डिटेल के सहारे ऐसे लोगों पर नजर रखेगी। अवहेलना करने वाले की सूचना जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम को देंगे। उल्लंघन पर होम आइसोलेशन में रखे व्यक्ति को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लोगों के हित में हर चुनौती का पुलिस डटकर मुकाबला कर रही है। जनता को भी चाहिए कि वह नियमों का पालन कर कोरोना को हराने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें