फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा एक कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक अस्पताल में सौ बेड का वार्ड तैयार होगा। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट व सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर प्रबंध तंत्र को वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोहरामऊ स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इसमें मरीजों को भर्ती करने के लिए 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। गंभीर मरीजों को दिक्कत न हो इसलिए प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि श्रीराममूर्ति स्मारक अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें 100 बेड तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें