लखनऊ बाइपास पर गड़ियों के बंफर उतरवाकर चालान करते यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शनिवार को अभियान चलाकर वाहनों से बंपर गार्ड उतरवाए। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई देख कई वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया। बंपर गार्ड लगे पांच वाहनों के चालान किए गए। 10 वाहनों के बंपर गार्ड उतरवाए गए।
शासन ने वाहनों में लगे बंपर गार्ड को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण मानते हुए एक फरवरी से इन्हें उतरवाने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी न एआरटीओ और न ही ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर दौड़ रहे यह वाहन नजर आए। शनिवार को ट्रैफिक प्रभारी प्रदीप यादव ने अपनी टीम के साथ बंपर गार्ड लगे वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। आवास विकास तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस ने दो वाहनों का चालान किया। छह वाहनों से बंपर गार्ड उतरवाए।
गांधी नगर तिराहा पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों का चालान कर चार वाहनों में लगे गार्ड उतरवाए। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि बंपर गार्ड लगे वाहनों पर इसी तरह अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।