फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र उन्नाव-सरोसी मार्ग पर बलवंत खेड़ा गांव के पास खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एक पानी की बोतल में कुछ पेट्रोल, माचिस व दवाएं व सिक्के मिले हैं। लोगों ने युवक को जलाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस को शक है कि युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की मगरवारा चौकी क्षेत्र के बलवंतखेड़ा गांव निवासी रामकिशोर लोधी के रेलवे ट्रैक के पास स्थित खेत रविवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। रामकिशोर सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। वहां शव पड़ा देख फोन पर बेटे को जानकारी दी और फिर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र, चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव, एएसपी वीके पांडेय व सीओ गौरव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एएसपी के निर्देश पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। पुलिस न शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच टीम को शव के पास पानी की बोतल मिली, जिसमें पेट्रोल लाया गया था। एक माचिस, कुछ सिक्केव नशीली दवाओं के रैपर मिले। जांच टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में युवक की हत्या किए जाने की चर्चा रही। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल व वहां मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। प्राथमिकता है कि शव की शिनाख्त हो ताकि घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें