फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से होगा सई नदी का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
हसनगंज से निकली सई नदी जिसका होगा जीर्णोद्धार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के चार ब्लाकों से गुजरने वाली सई नदी का जीर्णोद्धार मनरेगा योजना के जरिये किया जाएगा। जीर्णोद्धार करने की जिम्मेदारी लाकडाउन में दूसरे प्रांतों व जिलों से घर लौटे मजदूरों से कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए सिंचाई विभाग से जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यों पर आने वाले खर्च की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लाकों औरास, हसनगंज, नवाबगंज व असोहा से गुजरने वाली सई नदी कभी पानी से लबालब रहती थी। नदी का उद्गम हरदोई जिले से होने की बात कही जाती है। यह नदी जिले में तकरीबन 50-55 किमी. दूरी तय करती है। वर्तमान समय में नदी में गांवों का गंदा पानी बहाया जा रहा है। लोग भी नदी को पाटकर भूमि पर कब्जा करने में लगे हैं। इस कारण नदी में बहने वाला जल प्रदूषित है। इसी कारण नदी सिर्फ बरसात की जल निकासी का नाला बनकर रह गई है। शासन नदी का जीर्णोद्धार करने की योजना तैयार की। प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना के जरिए इसकी साफ-सफाई के अलावा अन्य काम कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि लॉकडाउन के दौरान जो मजदूर वर्ग के लोग दूसरे प्रांतों व जिलों से लौटकर आए हैं, उन्हें रोजगार देने में प्रमुखता दी जाए। योजना के तहत जिन विकास खंडों की ग्राम पंचायत से सई नदी निकली है उसके पुनरोद्धार के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव, टीए एवं रोजगार सेवक मिलकर होने वाले कार्य का लेबर स्टीमेट बनाकर उपायुक्त मनरेगा के माध्यम से अधिशासी अभियंता शारदा नहर को उपलब्ध कराएंगे। फिर अधिशासी अभियंता लेबर स्टीमेट की डीपीआर तैयार कर नदी की सफ ाई कार्य के लिए एजेंसी का चयन करेंगे।
सई नदी के जीर्णोद्धार में जिले में दूसरे प्रांतों व जिलों से लौटकर घर आए करीब 15 हजार लोगोें से काम लिया जाएगा। हालांकि वर्तमान समय में अधिकांश लोग या तो प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में हैं या अपने घरों में। प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारंटीन और 14 दिन घरों में रहने के आदेश दिए हैं। मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा ने बताया कि सिंचाई विभाग से डीपीआर तैयार कराने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें