उन्नाव। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
मियागंज ब्लाक के सुभानीखेड़ा प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक बृजेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पोस्ट वायरल होने के बाद से हिंदू संगठनों ने विरोध जताना शुरू किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर सदर कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद शिक्षक को मियागंज बीईओ कार्यालय संबद्ध किया गया है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि निलंबित शिक्षक से 15 दिन में आरोप पत्र मांगा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस आशय का प्रमाणपत्र देेंगे कि वह किसी व्यवसाय में संलगभन नहीं है, तभी निर्वहन भत्ता भी दिया जाएगा। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।