फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएमओ को दो निजी अस्पतालों में नहीं मिला प्रशिक्षित स्टाफ

विज्ञापन
फोटो-9- निजी अस्पताल की जांच करते सीएमओ डॉ. अजय शर्मा व एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह। स्रोत: स्वास्थ
विज्ञापन
बीघापुर। सीएमओ अजय शर्मा के निरीक्षण में शुक्रवार को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने आई। पीएचसी में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं, जबकि निजी अस्पतालों में प्रशिक्षित कर्मचारी व चिकित्सक नदारद थे। जिम्मेदारों की लापरवाही से क्षेत्रीय अस्पतालों की हालत बदतर हो रही है और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


सीएमओ अजय शर्मा ने एसीएमओ नरेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया। सुमेरपुर पीएचसी में परिसर में गंदगी और टूटी दीवारें मिलीं। उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई। मरीजों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर भी सीएमओ ने नाराजगी जताई। अधीक्षक को व्यवस्था सुधारने और मरम्मत के लिए बजट प्रस्ताव भेजने की हिदायत दी। पीएचसी में मरीज गंदे और फटे गद्दों पर लेटे मिले। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी नरेंद्र कृष्णा को सुधार के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने सनराइज हॉस्पिटल व जेडी फ्रैक्चर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। दोनों निजी अस्पतालों में कोई प्रशिक्षित कर्मचारी व चिकित्सक मौजूद नहीं था। इस पर सीएमओ ने एसीएमओ नरेंद्र सिंह को दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सनराइज हॉस्पिटल व जेडी फ्रैक्चर हॉस्पिटल दोनों पंजीकृत हैं। हालांकि, निरीक्षण के समय मौके पर प्रशिक्षित कर्मचारी व चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इस अनियमितता के लिए संचालकों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं को दी सख्त चेतावनी

बीघापुर में आशा कार्यकर्ता पर कमीशन के लालच में गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के आरोप लगे हैं। सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवतियों को निजी अस्पतालों में जांच या इलाज के लिए ले जाने वाली आशाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें