फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अब मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन से संभावित मरीजों की जांच शुरू कराई गई है। पहले दिन पांच संभावित मरीजों की जांच हुई। हालांकि किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, खांसने-छींकने के दौरान निकलने वाली एयर ड्रॉपलेट्स के माध्यम से फैल सकती है। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे हो सकते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए डॉक्टर बीमारी की शुरुआती स्टेज में उपचार पर जोर देते हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते हुए मामलों को देखकर शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में ट्रू नॉट मशीन के जरिए जांच करने के निर्देश दिए थे।
इस पर स्वास्थ्य विभाग ने नई मशीन खरीदकर उसका सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन कराया था। हालांकि किट न होने से मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इस पर सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने किट उपलब्ध कराने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा था। शनिवार को जिला अस्पताल स्थित अर्ली इंटरवेशन की इमारत में मशीन का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन...
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जिला अस्पताल में मशीन का संचालन शुरू किया गया है। सभी डॉक्टर व कर्मियों को संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. अजय शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें