फोटो-23-सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। दो माह से लंबित भुगतान न होने से आक्रोशित सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों) ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सीएचओ ने अधिकारियों से जल्द भुगतान की मांग की। सीएमओ ने सीएचओ को भुगतान पोर्टल पर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली के आधार पर उनके मानदेय भुगतान में भेदभाव किया जा रहा है। उनके मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य कर्मियों का मानदेय नियमित रूप से जारी हो रहा है, जबकि उनका मानदेय करीब दो माह से लंबित है। इससे उन्हें समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। बिना भेदभाव के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का मानदेय समय से जारी करने की मांग की।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को ही भुगतान पोर्टल पर लगाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक इंतजार अहमद सिद्दीकी, एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह, जिला महामंत्री प्रशांत गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, सौरभ द्विवेदी, सुमित कुमार, राहुल, विकास, रंजना, ज्योति और गरिमा आदि लोग मौजूद रहे।
सिधौना गांव स्थित आवास पर शोकाकुल सुभाष मांझी के परिजन। संवाद