फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है सहकारिता : मंत्री

विज्ञापन
फोटो-9- उन्नाव-हरदोई मार्ग पर काफिले में शामिल गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की स्थानीय बांगरमऊ शाखा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया। कहा कि सहकारिता गांव, किसान, युवा और आम आदमी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी रास्ता है। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के शिलापट्टों का भी अनावरण किया।
विज्ञापन


जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता को पारदर्शी बनाया जा रहा है। बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इसका स्थायी समाधान सहकारिता के विस्तार में छिपा है। गांव-गांव सहकारी समितियां मजबूत होने से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों को उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन से जोड़ा जाएगा।
विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि पहली बार सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सीधे खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि वे किसानों को उनके नजदीक ही खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 13 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के तहत विकसित किया गया है। नवीन भवन एवं गोदामों का भी निर्माण कराया गया है। विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश कटियार और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

लाभार्थियों को ऋण वितरण
सभा के दौरान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने लाभार्थी अमित यादव, आनंद कुमार और जगजीवन सहित अन्य लोगों को चेक सौंपे।


काफिले से लगा जाम
सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनके लंबे काफिले के कारण नगर में जाम लग गया। उन्नाव-हरदोई मार्ग एक घंटा तक जाम रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फोटो-9- उन्नाव-हरदोई मार्ग पर काफिले में शामिल गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें