फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजमिस्त्री घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली के सुल्तानपुर गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये और करीब साढ़े सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी संत प्रसाद राजमिस्त्री हैं। नौ सितंबर को उन्नाव शहर में बेटे के पास गए थे। रात में वहीं रुकने के कारण उनका घर बंद था। बृहस्पतिवार को छोटे भाई सुनील ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर संत प्रसाद ने देखा कि अलमारी का ताला टूटा है और सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से 1.80 लाख रुपये , 36 ग्राम सोना और करीब 900 ग्राम चांदी के जेवर गायब थे। जेवरों की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई गई है। हल्का दरोगा गंगा प्रसाद ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल भवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



बेटे की शादी के लिए जुटाई थी रकम

पीड़ित संत प्रसाद ने बताया कि उन्होंने यह रकम और जेवर बेटे की शादी के लिए जुटाए थे। बेटे की शादी जनवरी में होनी है। नवरात्र में गोदभराई और वरीक्षा की रस्में भी होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें