फोटो-14- तहसील लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: लेखपाल
- फोटो : 1
पाटन। तहसील बीघापुर लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव तहसील के राजा रावराम बख्श सिंह सभागार में मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें मर्दन सिंह अध्यक्ष, अमर सिंह मंत्री व अनुराग श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
इसके अलावा सोनू कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि पटेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आयुष पटेल उपमंत्री, विशाल निर्मल लेखा परीक्षक व राकेश बाबू मीडिया प्रभारी चुने गए। किसी पद के लिए कोई दूसरा नामांकन न होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मत्स्येंद्र सिंह चुनाव अधिकारी और बृजेंद्र प्रताप सिंह पर्यवेक्षक रहे। (संवाद)