फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर पुलिया के नीचे मिला सब्जी विक्रेता का शव

विज्ञापन
फोटो-7- घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व जांच करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। कानपुर से 28 अगस्त को गांव पहुंचे युवक का शव चौथे दिन थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में माइनर की पुलिया के नीचे फंसा मिला। तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरिया कलां गांव में सोमवार को माइनर की पुलिया के पास आ रही तेज दुर्गंध पर लोगों को शंका हुई। पुलिया के नीचे देखा तो वहां शव फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त मजरा फतेहपुर निवासी लखपति (40) के रूप में की।
बड़े भाई कमलेश ने बताया कि लखपति कानपुर में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। वहां से वह 28 अगस्त को घर आने के लिए निकला था। गांव पहुंचने के बाद शराब ठेके पास ही रुक गया और फिर घर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में पुलिया से गिरकर उसकी मौत हुई होगी। लखपति अविवाहित था और माता-पिता की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक के नशे की हालत पुलिया से माइनर में गिरने और डूबने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें