फोटो-15- एसडीएम बृज मोहन शुक्ला को ज्ञापन देते किसान नेता। स्रोत: यूनियन
बांगरमऊ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बिजली, पानी और खाद जैसी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
किसानों ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बिजली निगम की अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। आरोप है कि निगम उपभोक्ताओं को जानकारी और उनकी सहमति के बगैर कनेक्शनों का लोड बढ़ाकर आर्थिक शोषण कर रहा है। इसके अलावा खाद वितरण में धांधली व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने, फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने, सिंचाई विभाग की लापरवाही से खांदी काट जाने की समस्याओं के निदान की मांग की गई।
किसानों के प्रदर्शन में सपा नेता डॉ. मुन्ना अल्वी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज रही है। किसानों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।