फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कलपुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में पांच लाख का माल चोरी

विज्ञापन
फोटो-3- फैक्टरी में चोरी की जानकारी देते मेंटेनेंस इंचार्ज सुनील कुमार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा स्थित कलपुर्जे बनाने वाली फैक्टरी से मंगलवार की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मगरवारा स्थित जेकेईडब्ल्यू मैटेलिक लिमिटेड फैक्टरी में धातु के कलपुर्जे बनाने का काम होता है। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात घुसे चोरों ने लोहे की 1367 किलो वजनी 30 जभी (एक प्रकार का पुर्जा) व पुर्जा बनाने के दौरान स्क्रैप के तौर पर निकलने वाली स्टेनलेस स्टील की 190 किलो वजनी 50 टिकली पार कर दी। फैक्टरी संचालक कमल जैन ने बताया कि उनके बगल में स्थित सरिया फैक्टरी की दीवार टूटी है। इसे बनवाने के लिए संबंधित फैक्टरी के जिम्मेदारों से कई बार कहा जा चुका है लेकिन अभी तक दीवार नहीं बनाई गई।
उन्होंने दावा किया है कि चोर इसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए और कीमती माल पार कर दिया। उन्होंने चोरी गए माल की कीमत करीब पांच लाख बताई है। कमल जैन ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी तरह उनकी फैक्टरी में कई बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने व कार्रवाई की मांग की है।

फोटो-3- फैक्टरी में चोरी की जानकारी देते मेंटेनेंस इंचार्ज सुनील कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें