फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 18 साल पुरानी सीसी रोड जर्जर, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
फोटो-9-जर्जर सीसी रोड से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
पुरवा। अचलगंज-पुरवा मुख्य मार्ग से अटवा होते हुए नवांव गांव तक जाने वाली करीब सवा किलोमीटर लंबी सीसी रोड जर्जर हो गई है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख वंदना पटेल के कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत निधि से इस रोड का निर्माण कराया गया था। यह मार्ग अटवा, नवांव, हिम्मतखेड़ा, छत्ताखेड़ा समेत कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। 18 साल पुरानी इस रोड की गिट्टियां उखड़ गईं हैं। इससे 20 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राम खेलावन लोधी, कौशल तिवारी, रामसिंह यादव और सन्नो ने बताया कि सड़क जर्जर होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
सेमरीमऊ ग्राम प्रशासक कंचन देवी और बीडीसी मुन्नी देवी ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क की पूर्व में नापजोख व स्थिति का आकलन कराकर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द सड़क का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें