फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 18 करोड़ से बनेगा जिला पंचायत का नया कार्यालय

विज्ञापन
फोटो-9- कांशीराम कालोनी के पास नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं जिला पंचायत अध्यक
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पंचायत कार्यालय कांशीराम काॅलोनी में शिफ्ट होगा। शुक्रवार को कांशीराम काॅलोनी पावर हाउस के पास नए कार्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। निर्माण 1.16 हेक्टेयर भूमि पर 18 करोड़ से होगा।
विज्ञापन

अभी सिविल लाइन क्षेत्र में जिला पंचायत कार्यालय है। जगह कम और पार्किंग स्थल न होने से कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए कांशीराम काॅलोनी क्षेत्र में नए भवन के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने पूजन किया। बताया कि नए जिला पंचायत कार्यालय के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बताया कि कार्यालय भवन के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर भी विकसित किया जाएगा जिससे उन्हें कार्यस्थल के नजदीक रहने की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा परिसर में एक सुंदर और सुव्यवस्थित पार्क का भी निर्माण किया जाएगा जो कर्मचारियों और आम लोगों के लिए भी उपयोगी होगा। अपर मुख्य अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि भवन का डिजाइन आधुनिक वास्तुकला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी, कुश सिंह, लक्ष्मी पटेल, अशोक सिंह चन्देल, गोविन्द यादव, शिवेन्द्र सिंह गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें