फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मार्ग दुर्घटना में दो दिन पहले घायल शिक्षक की कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


शहर के पीडी नगर मोहल्ला निवासी सर्वेश कुमार वर्मा (58) शिक्षक थे और शहर के ही एक स्कूल में कार्यरत थे। दो दिन पहले स्कूल से घर जाते समय पीडीनगर स्थित एक निजी स्कूल के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। परिजन कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर लाए और पुलिस को बताया। पिता की मौत से बेटा पियूष बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें