फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंशराज की शतकीय पारी से डीसीए-ए जीता

विज्ञापन
फोटो- 4-अंशराज को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्राफी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग का दूसरा मैच शनिवार को सप्रू स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में डीसीए-ए ने डीसीए-डी को पांच विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए-डी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में सात विकेट खोकर 194 रन बनाए। युवराज उपाध्याय ने 58 रन और कृष्ण यादव ने 50 रनों का योगदान दिया। डीसीए-ए के गेंदबाजों आदित्य, वैभव त्रिवेदी और वैदिक सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए-ए की टीम ने अंशराज मोहन के शानदार शतक की बदौलत 21 ओवरों में ही 195 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंशराज ने 11 चौके और आठ छक्के लगाकर मात्र 58 गेंद में 109 रन बनाए। डीसीए-डी के गेंदबाज अंश कुशवाहा और प्रकाश पटेल ने दो-दो विकेट और आयुष्मान राजपूत ने एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


डीसीए उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अंशराज मोहन को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। ओम मिश्रा, शाकिर हुसैन, सचिन तिवारी और अजय त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अनुकूल भास्कर और विकास शर्मा ने अंपायरिंग की, जबकि शिशिर बाजपेयी ने स्कोरिंग का कार्य संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें