फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्षितिज का बजट क्वेस्ट में चयन, प्रधानमंत्री करेंगे संवाद

विज्ञापन
फोटो-15-क्षितिज अग्निहोत्री। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 में उन्नाव के क्षितिज अग्निहोत्री का चयन हुआ है। उन्हें सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें 47000 निबंध प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। क्षितिज लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य के परास्नातक छात्र हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता के पर्याप्त अवसर मिलें, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उनके चयन को जिले के लोगों ने गर्व का विषय बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें