फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बेची गई जमीन का कर दिया रजिस्टर्ड एग्रीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक ही जमीन को आठ लोगों को बेचने और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर युवक से 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दही क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात मई 2024 को दही थाना क्षेत्र के मैकुआ खेड़ा निवासी अभिमन्यु यादव से गाटा संख्या 1293 के आधे हिस्से का एग्रीमेंट कराया था। आरोप है कि अभिमन्यु ने इस जमीन की प्लाटिंग कर पहले ही आठ अन्य लोगों को अलग-अलग तिथियों में बैनामा कर दिया था। इनमें बांगरमऊ की माधुरी, सदर कोतवाली की रेनू, बारासगवर की गोमती, घासी खेड़ा के अंकुर गुप्ता, दही की कलावती, बीघापुर की मौसमी, अजगैन की रेखा राम पाल और अचलगंज की रीना शामिल हैं।
जब धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने अभिमन्यु से आरटीजीएस के जरिए दिए गए 25 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि अभिमन्यु ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत दही थाना, सदर कोतवाली, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभिमन्यु समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें