फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धवनरोड बाजार में अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर का धवन सड़क बाजार लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था। पक्की दुकानों के आगे अस्थायी दुकानें लगने से दिन भर जाम रहता था। नगर पालिका ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन




सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और नगर पालिका ईओ एसके गौतम मंगलवार दोपहर धवन सड़क बाजार पहुंचे। कसाई चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। पहले दिन 35 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। टीम को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें पहले ही समेट ली थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को भी अभियान जारी रखने की चेतावनी दी। कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नगर पालिका ईओ ने बताया कि बुधवार को कचहरी सड़क पर अभियान चलेगा। अंबेडकर स्मारक और सिविल लाइंस क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने न्यायालय परिसर के आसपास के फल और सब्जी दुकानदारों को निर्देश दिया। इन दुकानदारों को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आगे बने वेंडिंग ज़ोन में दुकानें लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें