फोटो-1- प्रमाण पत्र दिखातीं छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
फतेहपुर चौरासी। कंपोजिट विद्यालय काजीपुर कच्छ में परीक्षा फल वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीईओ विनय कुमार विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान विजय पाल सिंह ने उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मीनू कुशवाहा, शगुन यादव व श्रेया तिवारी के अलावा कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चे भी सम्मानित हुए। 10 हजार रुपये का ‘इंस्पायर अवार्ड’ जीतने वाली शिवानी कुशवाहा समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निपुण घोषित होने पर बीईओ ने स्टाफ को निपुण प्रमाणपत्र दिया। प्रधानाध्यापक कुलदीप विमल ने रसोइयों को साड़ी और सफाई कर्मी को सूट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरोज कुमार, संजय सोनी, अविनाश त्रिपाठी और सुरैया सहित कई लोग उपस्थित रहे।