फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टीम ले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानी हकीकत

विज्ञापन
फोटो-18-पुरवा के तुसरौर आरोग्य मंदिर पर सीएचओ से जानकारी लेते टीम के सदस्य। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
पुरवा। भारत सरकार की छह सदस्यीय टीम डॉ. सुदर्शन के नेतृत्व में सीएचसी पहुंची। यहां 10 से 28 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने अभियान के सर्वे, दवा वितरण और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण की जानकारी ली। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार से अभियान में लगी 143 टीमों और 286 कर्मियों के प्रशिक्षण की जानकारी ली। टीम ने ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से और बीसीपीएम इशहाक अली से ब्लॉक प्रोफाइल के बारे में पूछा। इसके बाद टीम ने आरोग्य मंदिर तुसरौर में सीएचओ गरिमा से अभियान में प्रयोग होने वाली डीसी, एलवेंडाजाल और आईवरमेक्टिन दवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं गांव जाकर फाइलेरिया अभियान के प्रचार-प्रसार की हकीकत देखी। गांव में बैनर-पोस्टर लगे मिले। जिला मलेरिया अधिकारी अर्चना मिश्रा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. राहुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें