सफीपुर। लोक निर्माण विभाग की भूमि पर पक्का निर्माण कर किए अतिक्रमण को हसनगंज के तहसील अधिकारियों ने जेसीबी से गिरवा दिया। उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित ब्लॉक मियागंज की ग्राम पंचायत बरहाकला के मजरा मकबूलखेड़ा में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध निर्मित दो-दो मंजिला इमारतों पर हाईकोर्ट ने गांव निवासी अवधेश के वाद पर गिराने के आदेश दिए थे।
मंगलवार को तहसीलदार अविनाश चौधरी व नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ पहुंच कर दो जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण कराया। तहसीलदार ने बताया कि गृहस्थी की सामग्री सुरक्षित बाहर निकाली गई है। दोनों मकानों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर लोकनिर्माण विभाग की भूमि खाली कराई जा रही है।