फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ ने हटवाया सड़क किनारे का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। शहर के आंबेडकर तिराहा से लेकर कचहरी पुल तक सड़क किनारे की 15 से अधिक दुकानें हटवाई गईं। कई लोगों ने अपनी दुकानें खुद हटा लीं। ईओ ने दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में कचहरी के आसपास आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निपटने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और ईओ संजय गौतम के नेतृत्व में नगर पालिका टीम दोपहर एक बजे आंबेडकर तिराहा पहुंची। यहां से अभियान की अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कचहरी पुल तक 15 से अधिक दुकानें हटवाई गईं।
अभियान के चलते अधिकांश दुकानदारों ने अपना अस्थायी अतिक्रमण खुद ही हटा लिया। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाकर सड़क किनारे पाइप लगवाए। दोबारा काबिज होने पर चालान की चेतावनी भी दी। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। दोबारा अगर किसी का कब्जा मिल गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें