फोटो -30- जीत के बाद खुशी जताते वेटरेंस टीम के खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
- फोटो : Ramnagar news
उन्नाव। जिले की वेटरेंस टीम ने लखनऊ वेटरेंस टीम को आठ रन से हरा दिया। उन्नाव टीम की ओर से अंकुर पांडेय ने बेहरीन शतकीय पारी खेली।
वेटरेंस एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र नाथ ने बताया कि लखनऊ के एनडीबीजी मैदान अंतरजनपदीय वेटरेंस क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। रविवार उन्नाव और लखनऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें उन्नाव टीम के कप्तान ओम मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुर पांडेय ने 47 गेंदों पर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। इससे आठ रन से उन्नाव ने जीत हासिल की। लखनऊ की टीम से गुरबिंदर सिंह ने 61 और शरीफ ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।