सफीपुर। उन्नाव-बालमऊ रेलवे ट्रैक के सफीपुर स्टेशन के पास मंगलवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आसीवन थाना क्षेत्र के लच्छी खेड़ा गांव निवासी संदीप उर्फ बंदी (32) दिल्ली में मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह दिल्ली से वापस आए लेकिन घर नहीं गए। रात करीब 10 बजे उन्नाव-बालामऊ रेल रूट पर खादिमखेड़ा गांव के पास उन्नाव की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने सफीपुर स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी।
इस पर जीआरपी उन्नाव घटनास्थल पर गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।