फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर आरओबी की स्लैब ज्वाइंट में आई दरार, धीमे निकले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की स्लैब ज्वाइंट में दरार आ गई। शनिवार को एनएचएआई ने मरम्मत शुरू कराई। दोनों लेन की आधी-आधी सड़क बंद होने से दिन में कई बार यातायात रेंगा। जाम होने पर छोटे वाहन शहर से निकले।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के पास बने पुल के स्लैब ज्वाइंट दोनों लेन के स्लैब ज्वाइंट में दरार आ गई हैं। इससे आए दिन अक्सर हादसे हो रहे थे। एनएरएआई और मेंटिनेंस एजेंसी के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया और मरम्मत शुरू कराई। शनिवार को करीब 100 मीटर में दोनों लेन पर बैरिकेडिंग लगाकर स्लैब ज्वाइंट की कंक्रीट तोड़ने का काम शुरू कराया गया।
इस दौरान कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहन धीमी रफ्तार से एक-एक कर निकलें। वाहनों की धीमी रफ्तार से कई बार दिन में यातायात प्रभावित भी हुआ। वाहनों की कतार लंबी होने पर चार पहिया व अन्य हल्के वाहन शहर के अंदर से निकले।
विज्ञापन

एनएचआई इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि पुल के दोनों तरफ की स्लैब मरम्मत में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। दोनों तरफ की आधी सड़क का काम पूरा करने के बाद दूसरी तरफ का बाकी काम कराया जाएगा। अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। ताकि जल्द काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें